पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • सरकार को जगाने की जिद्द: डिप्टी स्पीकर के घर के आगे बजाईं थालियां

सरकार को जगाने की जिद्द: डिप्टी स्पीकर के घर के आगे बजाईं थालियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| आल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बठिंडा में डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी के घर के बाहर आंगनबाड़ी हेल्पर-वर्करों ने थालियां बजाकर पंजाब सरकार को जगाने का प्रयास किया।

खून से पत्र लिखकर भेजा

बल्लुआना की ब्लॉक प्रधान अमृतपाल कौर एवं वर्करों ने खून से मांग पत्र लिख डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी के जरिए पंजाब सरकार को भिजवाया। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के घर के बाहर भूख हड़ताल 19 तक जारी रहेगी।

4 महीने से संघर्ष कर रहीं

तलवंडी साबो की ब्लॉक प्रधान सतवंत कौर ने कहा कि संगठन की ओर से 4 महीने से प्रदेश प्रधान हरगोबिंद कोर की अगुवाई में सरकार के खिलाफ संघर्ष किया जा रहा है। सरकार ने अभी तक उनकी बात नहीं सुनी।

खबरें और भी हैं...