फोन पर बात करने लगा किसान दो युवक पैसे वाला बैग ले भागे
रामपुरा फूल के बीडीपीओ दफ्तर के समीप फोन पर बातचीत कर रहे एक किसान के मोटरसाइकिल से दो अज्ञात लोग पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 2.2 लाख रुपए थे, जोकि पीड़ित किसान ने जमीन ठेके पर लेने के लिए रामपुरा की एसबीआई ब्रांच से निकलवाएं थे।
पुलिस को दिए बयानों में गांव मंडी कला निवासी किसान सेवक सिंह ने बताया कि खेती के लिए जमीन ठेके पर लेने के लिए बुधवार सुबह उसने रामपुरा फूल स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच से 2.2 लाख रुपए निकलवाएं थे। बैंक से पैसे लेने के बाद उसे एक बैग में लेकर जा रहा था। जब वह बीडीपीओ दफ्तर के समीप पहुंचकर उसने अपना मोटरसाइकिल एक साइड पर खड़ाकर सब्जी खरीदनी शुरू कर दी। इस दौरान उसे मोबाइल फोन आया गया और वह फोन पर बातचीत करने लगा और उसका ध्यान अपने मोटरसाइकिल से हट गया। इसी बीच दो अज्ञात युवक आए और उसके मोटरसाइकिल पर पड़े पैसे वाला बैग उठाकर फरार हो गए। मामले के जांच अधिकारी एएसआई अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि लुटेरे किसान का बैंक से पीछा करते आ रहे थे।