बीसीजी एंथोजिएस्ट सीरिज की नाइट राइड 19 को
बठिंडा| बठिंडा साइकिलिंग ग्रुप की ओर से बीसीजी एंथोजिएस्ट सीरिज की नाइट राइड सीजन-2 का आयोजन 19 मई को किया जा रहा है। इस सीरिज की यह 17वीं राइड है जिसे रॉयलदीप कंस्ट्रक्शन की ओर से स्पांसर किया जा रहा है। बुधवार को ड्यूंस क्लब में जसविंदर सिंह सोनू ने राइड का प्रोमोशनल बैनर जारी किया। ग्रुप के सीनियर मेंबर डॉ. जीएस नागपाल ने बताया कि नाइट नाइट में 50 व 100 किलोमीटर दूरी की राइड है जोकि जीदा टोल प्लाजा एवं कोटकपूरा तक जाएगी। इस राइड की शुरुआत 17 मई को शाम 6 बजे रायलदीप कंस्ट्रक्शन के संचालक जसविंदर सिंह सोनू झंडी देकर करेंगे।