पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बठिंडा ने 21 रन से जीता नेशनल क्रिकेट मुकाबला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| स्पोटर्स डिवेलपमेंट बोर्ड आफ इंडिया की सेकेंड नेशनल स्पोटर्स फेस्टिवल के क्रिकेट मुकाबले में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते बठिंडा टीम ने क्रिकेट में विजेता बनी। हिसार के महाराजा अग्रसेन भवन में फाइनल मुकाबला राजस्थान व पंजाब से बठिंडा टीम के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बठिंडा ने 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर शानदार 120 रन बनाए। इसमें कैप्टन सोहित ने 55 जबकि वाइस कैप्टन प्रियांशु नंदा का 35 रन का शानदार योगदान रहा। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम 10वें ओवर में 98 रन पर ढ़ेर हो गई। पंजाब टीम के वाइस कैप्टन प्रियांशु नंदा ने 3 विकेट गिराए। इंडियन पब्लिक में सम्मान समारोह का आयोजन करके स्कूल के डायरेक्टर आरके नंदा व प्रिंसिपल सीमा नंदा ने शाबाशी दी। टीम में कैप्टन सोहित, वाइस कैप्टन प्रियांशु नंदा, यतिन शर्मा, मितू, साहिल, प्रिंस, करण, वासू, अभिषेक, रिक्की शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...