पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • सरकार महिला से पिटाई करने वाले डाक्टर को बर्खास्त करे: बहल

सरकार महिला से पिटाई करने वाले डाक्टर को बर्खास्त करे: बहल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब लॉ फोरम ने फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के साथ मारपीट करने की निंदा की है। प्रधान एडवोकेट चरणपाल सिंह बराड़ और महासचिव एमएम बहल ने सरकार से मांग की है कि उक्त आरोपी डाक्टर को तुरंत नौकरी से बर्खास्त कर देना चाहिए। बराड़ ने कहा कि सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें डाक्टर महिला के बाल नोचकर उसे लात-घुसों से पीट रहा है और साथ खड़े दो पुलिस मुलाजिम डाक्टर को रोकने की बजाय पीटता देख रहे हैं। एमएम बहल ने कहा कि डाक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है लेकिन डाक्टर ही एेसी घटिया करतूतों पर उतर आएंगे तो लोग अस्पतालों में जाने से कतराने लगेंगे।

खबरें और भी हैं...