पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • बच्चों को कुपोषण से बचाने के दिए हेल्थ टिप्स

बच्चों को कुपोषण से बचाने के दिए हेल्थ टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल भलाई काउंसिल पंजाब की ओर से चलाए जा रहे आईसीडीएस ब्लॉक ने शनिवार को नेशनल न्यूट्रीशियन मिशन के अधीन चंदसर बस्ती में प्रोग्राम करवाया। प्रोग्राम में सीडीपीओ उषा रानी ने बताया कि औरतों को अपनी खुराक के अलावा अपनी व आसपास की सफाई रखनी चाहिए। अपनी खुराक में हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, मिक्स अनाज तथा दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। सिविल अस्पताल के डिप्टी मास मीडिया अफसर कुलवंत सिंह ने कहा कि औरतों को गर्भ के शुरुआत में ही फोलिक एसिड की गोलियां शुरू करने के साथ ही मौसमी फल-सब्जियां, चने, गुड़, दूध-दही व लस्सी का अधिकाधिक इस्तेमाल करना चाहिए। टीटी के टीके लगवाकर आयरन की गोलियां लेनी चाहिए तथा समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए। इसके अलावा मां के दूध के फायदों की भी जानकारी दी। सुपरवाइजर मनिंदर कौर ने औरतों के सामने बच्चों का भार तोलकर उनके पोषण सुधार के बारे में जानकारी देते हुए कुपोषित होने के कारण भी बताए। इस अवसर पर 7वें, 8वें व 9वें महीने की गर्भवती औरतों की हरी पत्तेदार सब्जियां तथा मौसमी फलों के साथ गोद भराई की रस्म की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्परों ने भरपूर सहयोग दिया इसके अलावा नई बस्ती, धोबियाना बस्ती, अजीत रोड तथा मोहल्ला किक्करदास में भी अलग-अलग प्रोग्राम आयोजित किए गए।

सेहत
गर्भवती अपनी खुराक में हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल और दूध का इस्तेमाल करे : उषा रानी
महिलाओं को सेहत संबंधी जानकारी देते डिप्टी मास मीडिया अफसर कुलवंत सिंह।

खबरें और भी हैं...