गर्भवती महिलाओं को सेहत संभाल की जानकारी दी
बठिंडा| आंगनबाड़ी सेंटर नंबर 233 में सुपरवाइजर परमजीत कौर की अगुवाई में पोषण अभियान चलाया गया। इस दौरान पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व हेल्थ चेकअप की जानकारी दी गई। इसके अलावा महिलाओं को अपनी खुराक का खास ध्यान रखने के साथ साथ अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। जबकि एएनएम अमरजीत कौर, स्वर्णजीत कौर व बिंद्रजीत कौर ने गर्भवती महिलाओं को टीको व सेहत संभाल की जानकारी दी।