पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • खालसा साजना दिवस पर श्री दमदमा साहिब में लाखों संगत ने भरी हाजिरी

खालसा साजना दिवस पर श्री दमदमा साहिब में लाखों संगत ने भरी हाजिरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तख्त श्री दमदमा साहिब में खालसा साजना दिवस मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने हाजरी भरकर श्रद्धा भावना प्रकट की है। तख्त साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सजाएं गए धार्मिक दीवान में पंथ रागी जत्थे ने गुरुबाणी कीर्तन से निहाल किया। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगेवाला भी नतमस्तक हुए और उन्होंने जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। जत्थेदार गुरबचन सिंह ने कहा कि दशम पातशाह जी ने 1699 में बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ की साजना करके दुबे-कुचले लोगों को अनख के साथ जीने की राह दिखाई। उन्होंने नशे को त्याग, केश का सत्कार करने की प्रेरणा करते सामाजिक बुराइयां से दूर रहने की अपील की। शिअद कमेटी प्रधान गोबिंद सिंह ने कहा कि गुरु साहिब की तरफ से सजाएं पंथ खालसे को चुनौतियां भरे समय में चढ़ती कला के साथ जीवन जीयां, जिसे नौजवान पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर गुरतेज सिंह, लखबीर सिंह, दयाल सिंह कोलियांवाली, गुरप्रीत सिंह झब्बर, अमरीक सिंह कोटशमीर,अवतार सिंह वणवाला, जगसीर सिंह मांगेआना, मंजीत सिंह बप्पीआणा, दर्शन सिंह कोटफत्ता, गुरलाल सिंह, हरतेज सिंह भुल्लर, बीबी जोगिंदर कौर, दलजीत सिंह बेदी, केवल सिंह मौजूद थे।

श्री दमदमा साहिब में हाजिरी लगाते ज्ञानी गुरबचण सिंह, प्रधान गोबिंद सिंह व अन्य।

खबरें और भी हैं...