पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • श्री रविदास महासभा ने लोगों से घरों में दीपमाला करके बाबा साहेब को श्रद्धांजलि भेंट करने की अपील की

श्री रविदास महासभा ने लोगों से घरों में दीपमाला करके बाबा साहेब को श्रद्धांजलि भेंट करने की अपील की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलियां दीं। महानगर में विभिन्न संगठनों द्वारा मार्च तथा अन्य आयोजन करके डाॅ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन भेंट किए गए। इस अवसर पर बाबा साहेब के संविधान की रक्षा का भी संकल्प लिया गया।

रोजगार्डन चौक के नजदीक स्थित अंबेडकर पार्क से भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने बाइक रैली निकाली। इनमें बाबा मौनी सागर महाराज, बाबा पूर्ण शाह, आचार्य धर्मपाल व अन्य संतो ने झंडी देकर रवाना किया। उक्त मार्च मिनी सचिवालय के नजदीक स्थित अंबेडकर पार्क में जाकर संपन्न हुआ जहां पर भावाधस के नेताओं ने बाबा सहित की प्रतिमा पर मोमबत्तियां जलाकर व फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौरव निधानिया, महिला विंग अध्यक्ष पार्षद अंजना रानी, सफाई मजदूर यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार माली, मालवा को-इंचार्ज अर्जुन सिंह, मालवा प्रभारी दीपक परो चा, महासचिव संदीप चौहान, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रह्लाद राय, अंकित कुमार, संदीप कुमार, राजू, कृष्ण बिल्ली, राज कुमार निधानिया, लक्की कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार मौजूद थे।

धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दे संविधान रक्षा का लिया संकल्प
बाबा साहेब को श्रद्धा के फूल अर्पित करते भावाधस के लोग।

सामाजिक न्याय दिवस के तौर पर मनाई संविधान निर्माता की जयंती
बठिंडा| भारत र| डॉ. बीआर अंबेडकर के जन्मदिवस को समर्पित ग्राम स्वराज अभियान प्रोग्राम के तहत सामाजिक न्याय दिवस के तौर पर मनाया गया। इस उपलक्ष्य में पावर हाउस रोड के डॉ. बीआर अंबेडकर भवन में समागम कराया गया ।

जिला भलाई अफसर सरदूल सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। विभिन्न वक्ताओं ने बाबा साहिब के जीवन तथा भारत को उनकी अनमोल देन संविधान की रचना का विशेष जिक्र किया। अनुसूचित जाति विजिलेंस व मॉनिटरिंग के सदस्य जसवीर सिंह ने बाबा साहिब के जीवन तथा व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। राजिंदर सिंह ने बाबा साहिब के जीवन के बारे में विचार पेश किए।

सीपीआई ने शहर में निकाला मार्च
बठिंडा| डाॅ. भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मदिवस के अवसर पर सीपीआई (एम.एल.) लिब्रेशन तथा मजदूर मुक्ति मोर्चा ने समारोह करवाया। इसमें विभिन्न प्रवक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्ष के बारे विस्तृत जानकारी दी। बाद में शहर में एक रोष मार्च भी किया गया जिस दौरान अंबेडकर पार्क में जाकर बाबा साहिब की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित करके उन्हें नमन किया गया। लिब्रेशन के भगवंत समाओ, मजदूर मुक्ति मोर्चा के सचिव हरविंद्र सेमा, जिला नेता प्रितपाल सिंह, हरबंस सिंह, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप गुरू ने दलितों पर होने वाले अत्याचारों के अलावा बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर नछत्तर सिंह रामनगर, जसवंत खालसा, बलकरन बहमन, मंदर सिंह सिरीयेवाला, कुलविंद्र कौर, सुखवीर सिंह कोट फत्ता आदि ने संबोधन किया।

भाजपा ने जिलास्तरीय समागम करवा बाबा साहेब को अर्पित किए श्रद्धासुमन
बाबा साहेब के दलितों के उत्थान को किए कार्यों पर डाली रोशनी
बठिंडा| भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को भारत र| संविधान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 127वें जन्मदिवस पर जिलास्तरीय समागम गोनियाना मंडल में कराया गया। मंडलाध्यक्ष संदीप कुमार की अगुवाई में करवाए समागम में जिलाध्यक्ष दयाल दास सोढ़ी व स्टेट मेंबर गुलशन वधवा विशेष तौर पर पहुंचे। इस आयोजन में गुलशन वधवा स्टेट मेंबर, अशोक बालियांवाली जिला महामंत्री व राजेश नोनी उपाध्यक्ष ने भी सं‍बोधित किया। इस मौके पर दलजीत रोमाणा, जसवंत सिंह, पार्षद सुखमंदर मक्खन, पार्षद अशेशर पासवान, गुरजीत मान, प्रधान जसवंत सिंह, दर्शन जौड़ा आदि उपस्थित रहे।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सतगुरु श्री रविदास महासभा की ओर से समारोह करवाया गया। इसमें बाबा साहेब को श्रद्धा के फूल भेंट कर पदाधिकारियों ने संविधान की रक्षा करने का प्रण लिया। इस अवसर पर चेयरमैन भगवान दास भारती, अध्यक्ष तारा सिंह खडिय़ा, सीनियर उपाध्यक्ष गौर शंकर, महासचिव राधे श्याम दिसौदिया, कोषाध्यक्ष गंगाराम गोठवाल, रजिंद्र सिंह, मास्टर महिंद्रपाल, मास्टर गोविंद राम, जसवीर सिंह मेहराज, देसराज छतरीवाला, बलबीर सिंह आदि ने बाबा साहेब के संविधान तथा दलितों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर रोशनी डाली। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों में दीपमाला करके बाबा साहेब को श्रद्धांजलि भेंट करें।

समाज शिक्षित होगा, तभी बाबा साहेब का सपना होगा साकार : प्रहलाद राय
बठिंडा| आल इंडिया एससी एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्मदिन श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया। शनिवार को ठंडी सड़क स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में पुष्पांजलि दिवस मनाया गया। स्टेशन सुपरिटेंडेंट रामस्वरूप मीणा, अध्यक्ष प्रहलाद राय, सचिव अमर सिंह मीणा, राजिंदर, कमलावती, अनिल कुमार, गुलकेश मीणा, मुरलीधर मीणा, ब्रजेश कुमार, रोशन लाल, सोहन सरां, सुखचैन सरां, अनिल पूनिया, राजेश कुमार मीणा समेत तमाम सदस्यों ने बाबा साहिब के चित्र पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए। प्रहलाद राय ने जब हमारा समाज पूरी तरह शिक्षित होगा, तभी बाबा साहेब के सपना साकार होगा।

खबरें और भी हैं...