काले झंडों के साथ कल प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मचारी
बठिंडा| प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर बठिंडा सर्कल के सभी मंडलों की तमाम सब डिविजनों की ओर से 16 अप्रैल को काला दिवस मना काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे। टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के सर्कल प्रधान नरिंदर कुमार ने कहा कि इस दिन सरकार ने बिजली बोर्ड भंग करने के कारपोरेशन बनाने का फैसला लिया था। साल 2010 से ही यूनियन इस दिन को काला दिवस के तौर पर मनाती है। इसके तहत 16 अप्रैल को रोष के तौर पर काले बिल्ले लगाकर काले झंडों के साथ रोष मार्च निकाला जाएगा।