सीजेएम मित्तल ने किया पौधरोपण
बठिंडा| बठिंडा विकास मंच की ओर से शुरू की गई पौधारोपण मुहिम के तहत शनिवार को माडल टाउन फेस-1 में स्थित पार्क में पौैधे लगाए गए। इस मौके पर पौधे लगाने की शुरूआत सीजेएम मनदीप मित्तल ने पौधा लगाकर की। इस मौके पर बठिंडा विकास मंच के प्रधान राकेश नरूला भी मौजूद थे। इस मौके पर सीजेएम मनदीप मित्तल ने कहा कि हमें केवल पौधे लगाने तक ही सीमित रहना चाहिए। बल्कि पौधे लगाने के बाद लोगों को पौधों के पेड़ बनने तक संभाल करनी चाहिए।