पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • पीएमकेवीवाई की ट्रेनिंग लेने वाले छात्रों के लिए लगाया रोजगार मेला

पीएमकेवीवाई की ट्रेनिंग लेने वाले छात्रों के लिए लगाया रोजगार मेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना स्कीम के अंतर्गत परफेक्ट स्किल सेंटर के शिक्षार्थियों की प्लेसमेंट के लिए शनिवार को रोजगार मेले लगाया गया। समारोह के विशेष मेहमान पार्षद जसवीर सिंह जस्सा ने रोजगार मेले का उदघाटन और शिक्षार्थियों को कड़े परिश्रम से कैरियर को सफल बनाने का आह्वान किया। रोजगार मेले में बठिंडा से न्यू विरासत बुटिक, मेक एटीट्यूड, ग्लैमर, सीजर एंड स्टाइल, ग्लैमर, सी माउंट एजुकेशन, ब्लेसिंग नर्सिंग ब्यूटी एवं दुकानवाला डॉट काम आदि विभिन्न कंपनियों ने शिक्षार्थियों का इंटरव्यू लिया। संचालक अवतार सिंह व गुरप्रीत सिंह जोड़ा ने बताया कि सेंटर में चल रहे मेकअप आर्टिस्ट और सेल्फ एंप्लायड टेलर के 3 महीने के शार्ट टर्म कोर्स की ट्रेनिंग लेकर 90 शिक्षार्थी पास हुए। सेंटर के धर्मेंद्र सिंह जोड़ा, सचिन शर्मा ने बताया कि स्कीम का उद्देश्य देश के युवाओं को उद्योगों से जुड़ी ट्रेनिंग देना है ताकि उन्हें रोजगार पाने में मदद मिल सके।

ट्रैनिंग हासिल करने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान करते सेंटर संचालक।

खबरें और भी हैं...