पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • शिअद व एसजीपीसी ने बैसाखी पर शुरू की मेरी दस्तार मेरी शान मुहिम

शिअद व एसजीपीसी ने बैसाखी पर शुरू की मेरी दस्तार मेरी शान मुहिम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| बैसाखी के शुभ पर्व पर शिअद की तरफ से भाई ढला सिंह पार्क में राज्य स्तरीय मेरी दस्तार मेरी शान मुहिम की शुरूआत की। इस मौके पर सैकड़ों बच्चों और नौजवानों ने पगड़ी बांधकर लोगों को दस्तार की शान व अहमियत के बारे में जागरूक किया। शिअद व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से साझे तौर पर किए गए इस नए प्रयास में शिअद के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और एसजीपीसी के प्रधान सरदार गोबिंद सिंह लोंगेवाला भी शामिल हुए। उन्होंने इस मुहिम के कोआर्डिनेटर व यूथ नेता गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों को छोटी उम्र में पगड़ी बांधना सिखाकर दस्तार की महत्ता के बारे में जानकारी देना एक बहुत नेक काम है। दस्तार हमारी जान है, इसलिए बच्चों को छोटी उम्र में ही जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिअद व एसजीपीसी मिलकर पंजाब के 12 हजार गांवों में दस्तार मुहिम लेकर जाएगी। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दस्तार सिर्फ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा धार्मिक चिह्न है, जोकि स्वैमान व बेमिसाल बहादुरी को दर्शाता है।

बच्चों को दस्तार की सिखलाई का जायजा लेते पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल।

खबरें और भी हैं...