बीएससी कंप्यूटर साइंस के फर्स्ट सेमेस्टर में जैसमीन टॉप
बठिंडा| पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से घोषित बीएससी कंप्यूटर साइंस, स्टेटिसटिक्स एंड मैथेमेटिक्स पहला व तीसरा सेमेस्टर के परिणाम में बाबा फरीद कॉलेज का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पहले सेमेस्टर में जैसमीन कौर ने 89.1 प्रतिशत अंकों से पहला जबकि दीक्षिता 88 प्रतिशत से दूसरे, रमनदीप सिंह 87.6 प्रतिशत अंकों से तीसरे पर रही। वहीं बलजिंदर कौर, हिमांशु, रमनदीप कौर, हरदेव सिंह, सुखदीप कौर व रितिका ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। वहीं बीएससी कंप्यूटर साइंस, स्टेटिसटिक्स एंड मैथेमेटिक्स के तीसरे सेमेस्टर में लवप्रीत सिंह ने 85.2 प्रतिशत, भूपिंदर कौर ने 84 प्रतिशत, मनिंदरजीत कौर ने 83.6 प्रतिशत के साथ क्रमश: फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड रहीं। इसके अलावा नवदीप कौर, सुखदीप कौर, दीप्ति, हिना, नवजोत कौर व नवप्रीत कौर 80 प्रतिशत से ज्यादा अंकों से पास हुए।