अलग-अलग हादसों में पांच लोग जख्मी
बठिंडा| अलग-अलग हादसों में पांच लोग जख्मी हाे गए। घायलों को सहारा जनसेवा के वर्करों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। भानामल ट्रस्ट पास एक कार ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार कुलदीप सिंह वासी पक्कां कलां और चरणदीप वासी चक्क हीरा सिंह वाला घायल हो गए। इसके अलावा मछली चौंक में एक साइकिल सवार लड़के को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में राहुल वासी बेअंत नगर घायल हो गया। वहीं किला रोड पर दो बाइक सवार टेंपो से टकरा कर घायल हो गए। घायल प्रदीप कुमार व कुलभूषण कुमार वासी पुराना थाना रोड को संस्था ने अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह ओवर ब्रिज भुच्चो खुर्द पास एक कार जो आदेश अस्पताल की तरफ जा रही थी, अचानक सामने सांड आ जाने से चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार चालक डाक्टर गाड़ी के एयरबैग खुल जाने से बाल बाल बच गए। डाक्टर जालंधर से आ रहे थे।