सिविल अस्पताल के शौचालय में न दरवाजा न टूंटी
बठिंडा। सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में बने महिला शौचालय का दरवाजा न होने के कारण महिलाओं को शौच जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय का दरवाजा कई दिनों से गायब है, जिसकी अभी तक कोई सुध नहीं ले रहा है। महिला शौचालय के नजदीक एक और शौचालय है जिसमें दरवाजा तो है परंतु उसमें गंदगी और टूंटी गायब होने के कारण पानी भरा रहता है, जो सरकार के स्वच्छता अभियान की पोल खोलती नजर आ रही है। मौजूदा हालात यह है कि एमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए आने वाली महिला मरीजों को शौच जाना पड़ जाए तो अन्य दूसरी महिला के सहारे की जरूरत महसूस होती है। मरीजों का कहना है कि वार्ड में शौचालय के नाम पर कोई सुविधा नहीं है।
इस संबंध में बात करने पर एसएमओ डॉ. सुखजिंदर सिंह गिल ने कहा कि वार्ड में स्थित शौचालयों की कुछ माह पहले ही रिपेयर करवाया था। शौचालय में टूंटी और दरवाजा गायब होने तथा गंदगी आदि के बारे में कर्मचारियों से बात करेंगे और जल्द ही समस्या का हल करवा दिया जाएगा। मरीजों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
महिला मरीजों को परेशानी, एसएमओ बोले- कर्मचारियों से बात कर और जल्द हल करेंगे समस्या
वार्ड में बिना दरवाजे के शौचालय।
वार्ड के शौचालय के वाशवेशन से टूंटी गायब।