बैसाखी वाले दिन 443 लोगों ने भरा Rs.5 लाख प्राॅपर्टी टैक्स
बठिंडा| 10 प्रतिशत पैनल्टी के साथ बकाया प्राॅपर्टी व हाउस टैक्स भरने में अभी एक दिन बाकी है। लोगों की सुविधा को देखते हुए निगम कमिश्नर डॉ. रिशीपाल सिंह ने शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद भी दफ्तर खोलने के आदेश जारी किए थे, ताकि लोग दफ्तर आकर अपना बकाया प्रॉपर्टी या हाउस टैक्स भर सके। इस उम्मीद से निगम ने दफ्तर खोला गया था, उसे कहीं ज्यादा रिस्पांस लोगों ने शनिवार को अपना बकाया प्रॉपर्टी व हाउस टैक्स भरकर दिया। निगम की टैक्स ब्रांच के सुपरिटेंडेंट रवि लूना ने बताया कि शनिवार को बैसाखी वाले दिन भी सैकंडों लोग अपना बकाया टैक्स भरने के लिए दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शनिवार को 443 लोगों ने अपनी रिटर्न फाइल की है, जिसे निगम के पास 5 लाख 1 हजार रुपए टैक्स जमा हुआ है। इसमें ज्यादा तरह रिटर्न पुरानी और कामर्शियल बिल्डिंग की शामिल थी। सुपरिटेंडेंट रवि लूना ने लोगों से अपील कि जिन लोगों ने अपना बकाया प्रॉपर्टी या हाउस टैक्स नहीं भरा है, वह रविवार को दफ्तर पहुंचकर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अपना टैक्स जमा करवा सकते है, चूकिं 16 अप्रैल से बकाया टैक्स भरने पर 18 फीसदी ब्याज व 20 फीसदी पैनल्टी वसूल की जाएगी। इतना ही उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसमें उनकी बिल्डिंग तक सील किया जा सकता है।