पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • नो डिमांड पर लहरा थर्मल प्लांट के किए चारों यूनिट बंद

नो डिमांड पर लहरा थर्मल प्लांट के किए चारों यूनिट बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| पावरकॉम द्वारा बिजली की नो डिमांड के तहत गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट लहरा मोहब्बत के चारों यूनिट बंद कर दिए गए हैं। पावरकॉम के उच्च अधिकारी पैडी सीजन को लेकर कोयला भंडारा जमा करने में लगे हुए हैं। जानकारी मुताबिक थर्मल प्लांट के यूनिट नंबर 1 और 2 क्रमवार 210-210 मैगावाट और यूनिट नंबर 3 और 4 क्रमवार 250-250 मैगावाट बिजली का उत्पादन करते हैं। जानकारी मुताबिक थर्मल प्लांट के यूनिट नंबर एक और तीन पहले से ही बंद थे और अब यूनिट नंबर 2 को शुक्रवार दोपहर दो बजे और यूनिट नंबर 4 को शुक्रवार शाम 5:40 पर अचानक नो डिमांड पर बंद किया गया है। पावरकाम के पण बिजली घरों से 192 मैगावाट, राजपुरा थर्मल से 196 मैगावाट, तलवंडी साबो थर्मल प्लांट से 157 मैगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। अगर कोयला स्टाक देखा जाए तो लहरा थर्मल में 14.1 दिन, रोपड़ थर्मल में 18.2 दिन, राजपुरा थर्मल में 4.8 दिन और गोइंदवाल साहिब थर्मल में 4.2 दिन का कोयला जमा पड़ा है। लहरा थर्मल की इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रधान बलजीत सिंह बराड़ ने कहा कि एक ओर गांव में बिजली कट लगाए जा रहे हैं।

नो डिमांड पर बंद किए लहरा थर्मल प्लांट के चारों यूनिट।

खबरें और भी हैं...