पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • वार्डों की हर समस्या काे हल करेंगे 33 नोडल अफसर

वार्डों की हर समस्या काे हल करेंगे 33 नोडल अफसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम अधिकारियोंं से बैठक करते हुए कमिश्नर डॉ. रिशीपाल सिंह।

मीटिंग
दूसरे शहर से सीख लेकर उन्हें लागू करने को टीम गठित

इस दैारान निगम कमिश्नर ने साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, सीवरेज-पानी सिस्टम समेत अन्य सुविधा देने के लिए जाने जाते दूसरे शहरों से सीख लेकर उसी तर्ज पर बठिंडा में काम करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जोकि जरूरत पड़ने पर उस शहर का दौरा कर वहां के मॉडल की स्टडी भी करने जा सकते हैं। इस टीम में एसडीओ राजिंदर कुमार, जेई जतिन कांसल के अलावा सेनेटरी इंस्पेक्टर सुमन कुमार को शामिल किया गया है। इसके अलावा जेई जतिन कांसल को शहर के सभी पब्लिक शौचालयों की समय-समय पर चेकिंग करने और वहां की खामियों को दूर करने के जिम्मेवारी सौंपी है।

रिकवरी भी देखेंगे... निगम कमिश्नर ने हिदायत दी कि नोडल अपसऊर वार्ड के अधीन आते लोगों से बकाया-सीवरेज-पानी और प्रापर्टी टैक्स की रिकवरी में सहयोग देंगे। वहीं सभी बिल्डिंग इंस्पेक्टरों को अपने जोन के अधीन आती कॉमर्शियल बिल्डिंग के अलाव उन लोगों की पहचान कर एक सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं।

समस्या देखी तो उसे भी हल करेंगे|वहीं नोडल अधिकारी नगर निगम के स्टाफ की तरफ से की जाने वाली सेनिटेशन गतिविधि, टूटियां हुई सड़कें को ठीक करने, खड्डे भरने, अतिक्रमण हटाने, फुटपाथ, मलबा, रोड जालियां की सफाई, सीवरेज की सफाई, ओपन डैफीकेशन, सीवरेज ब्लाक समस्या, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पार्क की मेंटीनेंस, स्ट्रीट लाइट का काम, वाटर सप्लाई व सीवरेज का काम सुचारू ढंग से चलाने के लिए अपने स्तर पर भी प्रयास करेंगे। निगम कमिश्नर ने सभी नोडल अधिकारियों से कचरा उठाने का काम 100% समय पर उठाना यकीनी बनाने के भी निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...