पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • चिटफंड कंपनियों के खिलाफ पीड़ित लोग 16 को बठिंडा में करेंगे प्रदर्शन

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ पीड़ित लोग 16 को बठिंडा में करेंगे प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| पर्ल्स समेत करीब दर्जन भर चिटफंड कंपनियों के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए इंसाफ दी लहर पंजाब की ओर से 16 अप्रैल को बठिंडा में प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। चेयरमैन गुरभेज सिंह सिद्धू ने कहा कि पर्ल्स, नाइसर ग्रीन, ए-वन, क्रिडनैस, किम, सहारा, सर्व एग्रो आदि चिटफंड कंपनियों के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। संगठन की ओर से उक्त कंपनियों से लोगों के पैसे वापस लेने के लिए सरकारों, लोढा कमेटी और सेबी की ढिल्ली कारगुजारी के खिलाफ बठिंडा में 16 अप्रैल को प्रदर्शन करके डीसी को ज्ञापन देंगे। सिद्धू ने बताया कि करीब 3 माह पहले बठिंडा की ए-वन कंपनी जिसने 80 के करीब लोगों से करोड़ों रुपए डबल करने का झांसा देकर ठग लिए थे के खिलाफ एसएसपी बठिंडा को शिकायत देकर आरोपी पर केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस अभी तक मामले में सिर्फ जांच ही कर रही है। जबकि सभी पीड़ितों के बयान भी दर्ज हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...