पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • बाइक स्लिप करने से गिरे पीडब्ल्यूडी के जेई की मौत

बाइक स्लिप करने से गिरे पीडब्ल्यूडी के जेई की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जस्सी पौवाली के पास मोटरसाइकिल स्लिप करने से सड़क पर गिरकर जख्मी हुए पीडब्ल्यूडी के जेई की मौत हो गई। कोटफत्ता पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई के बाद लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की बताई जाती है। बठिंडा के हजूरा कपूरा कॉलोनी के रहने वाला गुरिंदर सिंह 14 अप्रैल को तलवंडी साबो में स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने के बाद अपने बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही गुरिंदर सिंह जस्सी पौवाली के पास पहुंचा तो अचानक उसका मोटरसाइकिल स्लिप हो गया और वह सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर और छाती में गंभीर चोट आईं।

उसे आसपास के लोगों ने मैक्स अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरिंदर सिंह दो साल पहले ही जेई के पद पर पीडब्लूडी में तैनात हुए थे और एक साल पहले ही शादी हुई थी। 27 साल के जेई गुरिंदर सिंह अपने पीछे गर्भवती प|ी और माता-पिता को छोड़ गए। मामले की जांच कर रहे थाना कोटफत्ता के एएसआई बसंत सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा सुखजीत सिंह के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई के बाद लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...