93 नशीली शीशियों व 7 ग्राम हेरोइन समेत 3 लोग गिरफ्तार
बठिंडा| मौड़ मंडी पुलिस ने राम नगर कैंचियां के पास नाकाबंदी के दौरान दो लोगों से 93 नशीली शीशियां और 1920 नशीली गोलियां बरामद की। एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह व मनप्रीत सिंह वासी कोटली खुर्द के तौर पर हुई है। दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस गुरुद्वारा हाजीरतन गेट के पास से राजविंदर सिंह नामक व्यक्ति को काबू कर उससे 7 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान राजविंदर सिंह वासी नर सिंह कॉलोनी डूमवाली के तौर पर हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।