झपटमार गिरोह के तीन मेंबरों को 21 मोबाइल के साथ किया काबू
बठिंडा/मानसा| अंधेरे व सुनसान इलाकों से राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले एक गिरोह के तीन मेंबरों को काबू कर थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने लूटे 21 स्मार्ट फोन बरामद किए हैं। यह व्यक्ति मोबाइल फोन लूटने के बाद उनको सस्ते रेटों में बेच देते थे। पुलिस के अनुसार मोबाइल के आईएमईआई नंबर ट्रेस करने के बाद फोन को उसके मालिकों तक पहुंचाने का यतन किया जाएगा। इससे मानस और बठिंडा की कईं वारदातें ट्रेस होने की संभावना है।