गोबिंदपुरा गांव की नहर में अवैध माइनिंग के आरोप में 5 पर केस
बठिंडा| पाबंदी के बावजूद भी जिले में अवैध माइनिंग जारी है। नथाना पुलिस ने गांव गोबिंदपुरा नहर से अवैध माइनिंग करने के आरोप में 5 लाेगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। उक्त केस पुलिस ने उप-मंडल अफसर नहरी नवरीत सिंह के बयान पर दर्ज किए हैं। बता दें कि 15 अप्रैल को नहर बंदी के कारण नहर खाली पड़ी है। इसका फायदा उठाने के लिए 12 अप्रैल को गांव गोबिंदपुरा की नहर से कुछ लोगों ने जेसीबी आदि की मदद से रेत चोरी की। जैसे ही इसका पता नहरी विभाग के अधिकारियों को लगा तो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी की पहचान बीरबल सिंह, वासी हररंगपुरा, मंगा सिंह वासी झखड़वाला, मलकीत सिंह, जीत सिंह वासी गोबिंदपुरा, मोहन सिंह वासी पूहला के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी कश्मीरी लाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।