पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • वन विभाग की टास्क फोर्स टीम ने बंदर को किया काबू

वन विभाग की टास्क फोर्स टीम ने बंदर को किया काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक महीने से शहर के लाइन पार इलाके में उत्पात मचाने बंदर आखिरकार वीरवार को मुल्तानिया रोड़ गली नंबर 4 में वन विभाग टास्क फोर्स टीम ने पकड़ लिया।

गौर हो कि यह बंदर लाइन पार इलाके में घुस आया था और कई दिनों से बच्चों व महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। इलाके के लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। विभाग द्वारा एक स्कूल में एक महीने से पिंजरा भी लगाया हुआ है। वीरवार काे मुल्तानिया रोड गली नंबर 4 में बंदर होने की सूचना लोगों ने फारेस्ट विभाग अधिकारियों को दी। सूचना प्राप्त होते फारेस्ट विभाग की टॉस्क फोर्स टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद बंदर को काबू किया। उत्पाती बंदर को काबू करने के बाद टास्क फोर्स टीम में शामिल डॉक्टरों ने बंदर का चेकअप किया। इस मौके डिविजनल फारेस्ट अफसर अमरजीत सिंह ने बताया कि इलाके में अभी 1-2 बंदर और होने की संभावना है, उन बंदरों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...