खरीद एजेंसियों की लापरवाही से नाराज किसानों ने की नारेबाजी
अनाज मंडी में किसानों की फसल 24 घंटे के भीतर खरीद को यकीनी बनाने के दावे हवा हो रहे हैं। किसान पिछले सात दिनों से अनाज मंडी में अपनी फसल लेकर बैठे हैं, लेकिन अभी तक एजेंसियों ने गेहूं की खरीद नहीं की है। शुक्रवार को किसानों ने बीकेयू उगराहां के प्रशासन व खरीद एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन करके तुरंत खरीद की मांग की थी प्रशासन ने खरीद करवाने का वादा किया था, लेकिन शनिवार को भी किसानों की फसल की खरीद नहीं हो पाई। बीकेयू प्रधान बलदेव सिंह संदोहा ने कहा वह कई दिनों से मंडी में बैठे हैं, लेकिन अधिकारी बार-बार बारदाना नहीं पहुंचने की बात कह कर खरीद करने से आनाकानी कर रहे हैं। प्रशासन के प्रबंधों की कमी से फसल की खरीद नहीं की जा रही।
चेतावनी
एफसीआई एंड पंजाब फूड एजेंसी पल्लेदार यूनियन के सदस्य बैठक करते हुए।
नहीं पहुंचा बारदाना|मार्केट कमेटी के मंडी अधिकारी बेअंत सिंह ने बताया की कुत्तीवाल में 7 हजार व घुमन कलां में दस हजार और घुमनखुर्द में आठ सो गट्टा गेहूं का पड़ा हुआ है, अभी तक इन खरीद केंद्रों में बारदाना नहीं पहुंचाया गया। जिस कारण किसी भी खरीद केंद्र में गेहूं की खरीद का कार्य शुरू नहीं हो सका ।
ठेकेदार ने शुरू नहीं किया काम
मंगलवार को मानसा व बठिंडा में प्रदर्शन करेगी पल्लेदार यूनियन
पनसप खरीद एजेंसी के इंस्पेक्टर आकाश वर्मा ने कहा गोदाम से बारदाना लोडिंग करने का काम ठेके पर दिया गया है, लेकिन ठेकेदार एजेंसी द्वारा अभी तक अनलोडिंग या लोडिंग का कार्य शुरू नहीं किया है। इसी से मंडियों में गेहूं खरीद की समस्या पैदा हुई है। ठेकेदार खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जा रहा है।
वहीं एफसीआई एंड पंजाब फूड एजेंसी पल्लेदार यूनियन ने पनग्रेन गोदाम में बैठक की। जिसमे पंजाब फूड एजेंसी पल्लेदार आजाद के सूबा कमेटी सचिव छिंदरपाल मानसा, टिका सिंह उपाध्यक्ष प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सूबा मेंबर प्रीतम सिंह कहा सरकार की नई पॉलिसी के तहत अनलोडिंग के टेंडर कम रेट पर बाहरी लोगों को अलॉट करने से पल्लेदारों का रोजगार छीने जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। मीटिंग में ठेका रद्द कराने की मांग को लेकर मंगलवार से यूनियन ने सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया।