सीवरेज के लिए खोदी सड़क के निर्माण को तरसे वार्ड 40 के लोग
बठिंडा| नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 सुर्खपीर रोड मोहल्ले के लोग मौलिक सुविधाओं को भी तरस रहे हैं। मोहल्ले में आज तक सड़क का निर्माण तक नहीं हो पाया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। मोहल्ले में साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जाता है। लोग नगर निगम प्रशासन से गुहार लगा कर थक चुके हैं। मोहल्ला वासी पंकज कुमार, दीपक कुमार, मोहन, गिरीश चंद, प्रकाश कुमार, लाभ सिंह, हंसराज आदि सहित अन्य लोगों ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने मोहल्ले में गत वर्ष सीवरेज निर्माण के दौरान सड़क खोदी गई थी। परंतु वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण निर्माण के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे कई बार वार्ड पार्षद और पूर्व पार्षद की अगुवाई में निगम मेयर व कमिश्नर को मांग पत्र भी सौंप चुके है, परंतु सरकार व नगर निगम प्रशासन वार्ड की समस्याओं प्रति कोई ध्यान नहीं दे रहा।
पार्षद छिंदर कौर व पूर्व पार्षद बंत सिंह सिद्धू ने बताया कि निगम की हाउस की बैठक में सड़क निर्माण के लिए कई प्रस्ताव रख चुके और पास भी हो चुका हैं। कई बार गुहार भी लगा चुके हैं परंतु नतीजा नहीं निकाला।