बठिंडा| बठिंडा डबवाली मार्ग पर तीन स्कूटर सवार दुर्घटना ग्रस्त हो गए। दुर्घटना की सूचना पर सहारा के वर्कर्स ने स्कूटर सवार घायलों अजय दीप सिंह, सर्वजीत कौर व गोरा सिंह वासी शांत नगर को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। सभी लोग बठिंडा से फुलोमिट्ठी गांव जा रहे थे।