जरूरतमंद परिवारों की 9 कन्याओं की करवाई शादी
बठिंडा| गांव नरुआना में जरूरतमंद परिवारों की 9 लड़कियों के सामूहिक विवाह कराए गए। रिंग रोड स्थित स्काईलैंड पैलेस में अमर शहीद बाबा जीवन सिंह युवक सेवाएं क्लब, संत बाबा रतन दास स्पोटर्स तथा युवक भलाई क्लब व शहीद उधम सिंह क्लब समेत ग्राम पंचायत नरुआना व पंचायत बीड़तालाब के सहयोग से सामूहिक विवाह कराए गए। लड़कियों को उपहार के तौर पर घरेलू जरूरत का सामान दिया गया।