पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो कारों की टक्कर में एक युवती घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| फूल के गांव संधू खुर्द स्थित चौराहे पर दो कारों की टक्कर के दौरान एक युवती घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना फूल पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि घायल युवती भदौड़ निवासी कुलवंत सिंह की बेटी हैवनप्रीत कौर है। घटना शुक्रवार सुबह करीब दस बजे की है। कुलवंत सिंह स्कोडा कार में बेटी के साथ रामपुरा से गांव लौट रहा था। दूसरी और गांव सहणा निवासी हरजीत सिंही मारुति 800 कार में गांव संधू खुर्द से घंडाबन्ना की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों कारें संधू खुर्द के चौराहे पर पहुंची, दोनों के बीच टक्कर हो गई।

खबरें और भी हैं...