गढ़वाल भ्रातृ मण्डल ने मनाया सभा का स्थापना दिवस
बठिंडा| गढ़वाल भ्रातृ मण्डल ने मंडल भवन संगुआणा बस्ती में 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सहेली कीर्तन मंडली की ओर से मां भगवती का कीर्तन करवाया। प्रधान सुरेश धमांदा ने बताया कि संस्था का गठन करने का मुख्य कारण अपने उत्तराखंड समाज में एकता व भाई-चारे को बनाए रखने के साथ दुख-सुख में सहयोग करना था।