ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाप-बेटा जख्मी
बठिंडा|गांव भोखड़ा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाप-बेटा जख्मी हो गए। आस-पास के लोगों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जानकारी के अनुसार गांव गिलपत्ती के रहने वाले हरभगवान सिंह 10 साल के बेटे रंजीत सिंह के साथ बाइक पर सवार हाेकर गांव भोखड़ा से गिलपत्ती आ रहे थे। गांव भोखड़ा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हरभगवान की गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।