स्केटिंग मुकाबलों में बठिंडा ने जीते मेडल
बठिंडा| महाराजा अग्रसेन भवन हिसार में 11 अप्रैल को करवाए गए नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में स्केटिंग मुकाबलों में बठिंडा के खिलाड़ियों ने मेडल जीते। अंडर-10 लड़कों में आदित्य नेगी ने गोल्ड, अंडर -12 में जोगेश गुप्ता ने सिल्वर मेडल, यशन बेरीवाल ने सिल्वर, अंडर-12 लड़कियों में दीक्षा बेरीवाल ने गोल्ड, अंडर-14 में वंश शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता।