ओपी शर्मा ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी नामक प्रतिमा को किया गायब
बठिंडा| लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई और नजरों सामने से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी नामक प्रसिद्ध प्रतिमा गायब हो गई। उड़ाग पैलेस में जादूगर ओपी शर्मा के इंद्रजाल में दर्शक ऐसे फंसे की उनकी नजरों के सामने एक से एक कारनामे होते रहे और दर्शक मंत्रमुग्ध देखते रहे। शुक्रवार को शो में डीसी दीप्रवा लाकड़ा ने मशाल जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शो के प्रारंभ में डीसी के सामने जादूगर ने जलती मशाल से सफेद कबूतर प्रकट कर दिया। जागदूर शर्मा ने नौजवानों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और जादू के माध्यम बताया कि नशा किस प्रकार जिन्दगी को तबाह कर देता है। इसी प्रकार उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर भी जादू माध्यम से प्रहार किया। जादूगर ओपी शर्मा ने बताया कि जादू एक प्राचीन कला है और अगर इसे उचित ढंग से बढ़ावा दिया जाए तो यह कई सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने में सहायक हो सकती है। उन्होंने मांग की गई कि जादू को विश्वविद्यालय तथा माध्यमिक स्तर तक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
जादूगर ओपी शर्मा के शो में मशाल से निकले कबूतर को उड़ाते डीसी लाकरा।