पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्री दमदमा साहिब पर नतमस्तक हुई आप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| आम आदमी पार्टी के प्रांतीय उपप्रधान डाॅ. बलबीर सिंह और विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खेहरा के नेतृत्व में पंजाब की लीडरशिप खालसा सृजन दिवस और बैसाखी के अवसर पर तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में नतमस्तक हुई। नेताओं ने सरबत के भले के लिए अरदास की। वहीं दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह के बताए मार्ग पर चलकर गरीबों, और दबे-कुचले वर्ग के हक में नाइंसाफी के विरुद्ध डटने का प्रण लिया।

आप की तलवंडी साबो से विधायक प्रो. बलजिंदर कौर, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर प्रांतीय महासचिव जरनैल मनू और बठिंडा जिला इकाई द्वारा आयोजित समारोह में पार्टी के सभी जोन प्रधान, विधायक, जिला प्रधान, हलका प्रधान, ब्लाक प्रधान और प्रांतीय अधिकारी एकत्र होकर तख्त श्री दमदमा साहिब पर माथा टेकने के लिए गए। इसके के उपरांत आप नेताओं ने पार्टी की ओर से लगाए मेडिकल कैंप, ठंडे जल की छबीलें, जूता घर और लंगर में सेवा की। आप के प्रमुख नेताओं में विधायक कंवर संधू, कुलतार संधवां, प्रिंसिपल बुद्धराम, हरपाल चीमा, नाजर मानशाहिया, जगदेव कमालू, रुपिन्दर कौर, मीत हेयर, अमरजीत संदोहा, कुलवंत पंडोरी, बलदेव सिंह, जगतार सिंह, अनिल ठाकुर, गुरदित्त सेखों, दलबीर ढिल्लों आदि शामिल हुए।

तलवंडी साबो में आम आदमी पार्टी के समारोह को संबोधित करतीं विधायक प्रो. बलजिंदर कौर।

खबरें और भी हैं...