रेलवे के सीएमआई एमआर खान जीएम अवार्ड से हुए सम्मानित
सीएमआई एमआर खान को सम्मानित करते जनरल मैनेजर विश्वेष चौबे।
बठिंडा| नॉर्दर्न रेलवे ने बठिंडा सेक्शन के कॉमर्शियल मूवमेंट इंस्पेक्टर एमआर खान को जीएम अवार्ड से नवाजा। सीएमआई को यह अवार्ड 25 लाख रुपए से ज्यादा का लाइन कोचिंग बकाया तथा आउट स्टैंडिंग क्लियर करवाने के लिए दिया गया। उत्तर रेलवे नई दिल्ली के प्रधान कार्यालय में 63वें रेल सप्ताह के दौरान महाप्रबंधक विश्वेष चौबे ने एमआर खान को शील्ड देकर सम्मानित किया। भारत में पहली रेल 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से थाने के बीच चलाई गई, इस उपलक्ष्य में हर साल रेल सप्ताह समारोह मनाया जाता है। समारोह में वर्ष 2017-18 में उत्कृष्ट कार्य के लिए नॉर्दर्न रेलवे ने अंबाला मंडल को सर्वश्रेष्ठ मंडल की शील्ड प्रदान की गई। अंबाला मंडल को 12 शील्डें प्रदान की गई जिनमें 9 स्वतंत्र रूप से जबकि 9 संयुक्त रूप शामिल हैं।