आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने सिर पर काली चुन्नियां बांधकर काले झंडों के साथ निकाला रोष मार्च
बठिंडा| अपनी मांगों को लेकर वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर के बाहर लगाए जा रहे धरना-प्रदर्शन के 75वें दिन शुक्रवार को आल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने सर पर काली चुन्नियां बांधकर काली झंडियों के साथ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुखबीर सिंह को पंजाब सरकार के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए गुरमीत कौर गोनियाना ने कहा कि पंजाब की 54 हजार आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्परों की पंजाब सरकार ने पूरी तरह से अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्परों को हरियाणा पैटर्न पर हर महीने 11 हजार 429 रुपए मान भत्ता दिया जाए तथा शिक्षा विभाग की ओर से छीने गए आंगनबाड़ी सेंटरों में वापस भिजवाए जाएं। रोष मार्च में रजनी बाबा, कुलजीत कौर गुरुहरसहाय, अमृतपाल कौर बल्लुआना, सोमा रानी बीड़तालाब, जसपाल कौर, राजवंत कौर, हरभजन कौर, बलविंदर कौर, रछपाल कौर आदि शिरकत की।
मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
डीसी आॅफिस के बाहर ब सरकार का पुतला फूंकतीं आंगनबाड़ी मुलाजिम ।