पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • बैसाखी मेले के लिए वाहनों के रूट किए निर्धारित

बैसाखी मेले के लिए वाहनों के रूट किए निर्धारित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तख्त श्री दमदमा साहिब में बैसाखी मेले में पहुंचने वाली संगत की सुविधा के लिए जिला पुलिस द्वारा वाहनों के रूट निर्धारित किए गए हैं। इस संबंध में एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि बठिंडा से दिल्ली जाने वाली सभी प्राइवेट गाड़ियां वाया डबवाली होकर जाएंगी। जबकि बठिंडा से फतेहाबाद, रोडी, सरदूलगढ़ जाने वाले सभी व्हीकल वाया कोटशमीर से मौड़ मंडी से मानसा की तरफ जाएंगे। वहीं सरदूलगढ़, रोडी, फतेहाबाद से बठिंडा आने वाले सभी वाहन वाया मानसा-मौड़-कोटशमीर होकर आएंगे। इसके अलावा रामा मंडी रिफाइनरी से सरदूलगढ़, मानसा, बरनाला, पटियाला जाने वाले वाहन वाया कालियावाली जाएंगे। इसी प्रकार रामा मंडी रिफाइनरी से कोटकपूरा, रामपुरा, मौड़ मंडी जाने वाली वाहन वाया बठिंडा जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बठिंडा साइड से कांग्रेस की रैली में जाने वाले वाहन वाया कोटशमीर, भागीवांदर से दशमेश पब्लिक स्कूल पार्किंग में आएंगे। इसी प्रकार बठिंडा साइड से अकाली दल की रैली व अन्य पार्टियों की रैली में जाने वाले वाहन वाया कोटशमीर, भागीवांदर से लेलेआना से गुरुद्वारा मस्तुआणा साहिब तलवंडी साबो होकर जाएंगे। जबकि मौड़ मंडी, बलियांवाली, रामपुरा फूल साइड से कांग्रेस की रैली में जाने वाले वाहन मौड़ मंडी से थाना चौक से रामा रोड से सूआ पटड़ी से जमीन बुढ़ा दल के पास निहंगों का घोड़ा वाला तबेला में जाएंगे।

इसके अलावा मौड़ मंडी, बलियांवाली, रामपुरा फूल साइड से अकाली दल की रैली में जाने वाली वाहन वाया मौड़ मंडी से थाना चौक से रामा रोड पुल नहर से सुआ पटड़ी से खाली जमीन गुरुद्वारा मस्तुआणा साहिब तलवंडी साबो में पहुंचेंगे। जबकि रामा मंडी से कोटशमीर, बठिंडा जाने वाले वाहन वाया जजल बस स्टैंड से लालेआणा से माहीनंगल से भागीवांदर से बठिंडा रोड पर जाएंगे।

कान्फ्रेंस के लिए कांग्रेसी वर्करों की लगाई ड्यूटियां

तलवंडी साबो बैसाखी मेले की तैयारियों को लेकर मीटिंग करते कांग्रेसी नेता।

बठिंडा| तलवंडी साबो बैसाखी मेले में कान्फ्रेंस को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर में मीटिंग की। इस दौरान वित्त मंत्री के ओएसडी जगतार सिंह ढिल्लों, जिला प्रधान मोहन लाल झुंबा, महासचिव अशोक कुमार, केके अग्रवाल, अरुण वधावन, टहल सिंह संधू, पवनी मानी विशेष तौर पर शामिल हुए। मीटिंग में कान्फ्रेंस के दौरान अधिक से अधिक वर्करों की शमूलियत करवाने को लेकर वर्करों की ड्यूटियां लगाई गई। वहीं वित्त मंत्री के ओएसडी जगतार सिंह ढिल्लों ने बताया कि बठिंडा शहर से 50 बसें व 500 कारों का काफिला रैली में शामिल होगा, जिसके लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस मौके पर चमकौर मान, हरजोत सिद्धू, हरबंस सिंह, बलजीत सिंह, प्रीतम सिंह, मलकीत सिंह, बेअंत सिंह, जगराज सिंह आदि उपस्थित थे।

आपसी प्रेमभाव से भाईचारा कायम करके संगठित होने का संदेश देता है बैसाखी पर्व : अश्विनी गुप्ता
बच्चों को दिखाई टेलीफिल्म
बठिंडा| डिफरेंट कॉन्वेंट स्कूल घुद्दा में बैसाखी के उपलक्ष्य में सौगात कार्यक्रम करवाया गया। चेयरमैन एमके मन्ना ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों को बैसाखी के इतिहास को उजागर करती टेलीफिल्म भी दिखाई गई। नर्सरी के बच्चों का फैंसी ड्रैस मुकाबला कराया गया।

स्कूल में बनाया बनावटी खेत
बठिंडा| बिरला मिल कॉलोनी स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल की ओर से शुक्रवार को बैसाखी मनाई गई। स्कूल में छोटा सा बनावटी गेहूं का खेत बनाया गया और बच्चों को दिखाया गया कि बैसाखी के दिन किसान फसल काटते हैं। बच्चों ने पंजाबी गीतों की धुनों पर गिद्दा व भंगड़ा पेश करके खुशी मनाई।

गिद्दा-भंगड़ा डालकर मनाई बैसाखी
बठिंडा| मासूम प्ले हट कॉन्वेंट स्कूल की ओर से बच्चों को पंजाबी संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए बैसाखी धूमधाम से मनाई गई। पंजाबी गबरू व मुटियारों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने लोकगीतों पर गिद्दा व भंगड़ा पेश किया। प्रिंसिपल मनप्रीत कौर गुजराल ने बच्चों को बैसाखी की सांस्कृतिक महत्ता बताई।

स्कूल में करवाया सांस्कृतिक कार्यक्रम
बठिंडा| सुर्खपीर राेड पर स्थित लिटिल एंजल्स फन स्कूल में बैसाखी पर्व के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम करवाया गया। स्कूल में बच्चे पंजाबी कल्चर में सज धज कर आए। इस मौके पर प्रिंसिपल सीमा सागर की देखरेख में बच्चों में डांस कंपीटिशन भी करवाया गया। बैसाखी के गीतों पर बच्चों ने अपना प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बठिंडा| एमएचआर पब्लिक सीबीएसई स्कूल में बैसाखी के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया। प्रिंसिपल अश्विनी गुप्ता ने कहा कि बैसाखी पर्व पंजाबियों की अनमोल धरोहर है और यह पर्व भाईचारा और आपसी प्रेमभाव कायम करते संगठित होने का संदेश देता है। बच्चों ने पंजाबी गीतों की धुनों पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। छठी के अरनाज ने गीत पेश करके सभी का मन मोह लिया। कीर्ति एवं टीम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई का संदेश देता नाटक पेश किया।

बैसाखी पंजाब की

अनमोल धरोहर : दीप्ति
बठिंडा| एसएसडी कॉलेज आफ प्रोफेशनल स्टडीज भोखड़ा में सांस्कृतिक अंदाज में बैसाखी का त्योहार मनाया गया। कोआर्डिनेटर ओडी शर्मा, एसएसडी सभा के प्रधान सीए प्रमोद मित्तल, कार्यकारी सचिव रमेश गोयल उपस्थित रहे। इस मौके पर ओडी शर्मा ने कहा कि फसलों की कटाई शुरू होने पर परमात्मा का शुक्राना करने को यह पर्व मनाया जाता है। प्रो. दीप्ति गोयल ने कहा कि बैसाखी पंजाब की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर की अनोखी मिसाल पेश करता है। बीए फ़र्स्ट ईयर की छात्रा प्रियंका ने बैसाखी से संबंधित गुरु गोबिंद सिंह जी की कविता सुनाई। गगनदीप व सतवीर कौर ने गीत पेश किए।

खबरें और भी हैं...