पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • बठिंडा में गूंजी पुकार, चुप्पी तोड़ो मोदी सरकार

बठिंडा में गूंजी पुकार, चुप्पी तोड़ो मोदी सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुुप तोडो़.......8 साल की बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए बठिंडा में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने फायर ब्रिगेड के सामने धरना लगाकर सरकार के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। इस अवसर पर मौजूद लड़कियों ने कहा कि वे असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ज्यादातर ने आरोपियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की। फोटो- एसएस सोनू

भास्कर संवाददाता |बठिंडा

सिटीजंस फॉर पीस एंड जस्टिस फोरम के प्रवक्ता गुरप्रीत आर्टिस्ट ने दुष्कर्म की वारदातों की निंदा करते हुए सरकार से बलात्कारियों व कातिलों को सख्त सजा देने की मांग उठाई। वहीं जगमिंदर सिधू, मिथुन मंडल, गगनदीप, हैप्पी, गुरजीत, सुरिंदर बल्ली आदि की टीम ने नामवर कवि दुष्यंत कुमार की कविता ‘हो गई है पीर परबत सी पिघलनी चाहिए’ सुनाई। आर्य समाज चौक से होता हुआ मार्च टीचर्स होम पहुंचा।

देश में दुष्कर्म के मामलों के खिलाफ रोष है। बठिंडा में मंगलवार शाम को कई हजार लोगों ने सड़कों पर उतर इंसाफ मार्च निकाला।

क्या है मामला

जम्मू के कठूआ इलाके में 8 साल की मासूम बच्ची से धार्मिक स्थान पर कई दिन तक गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। दिल झकझोर देने वाली इस वारदात के बाद देश में गुस्से का माहौल है। सभी आरोपियों को कठोर से कठोर सजा देने और ऐसे मामलों पर सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे हैं।

पहला... कठुआ, उन्नाव और गुजरात में हुए दुष्कर्म के खिलाफ बठिंडा में दिखा आक्रोश

इन संगठनों में रोष

मार्च में बठिंडा बार कौंसिल, जमहूरी अधिकार सभा, पंजाबी साहित्य सभा, टीचर्स होम ट्रस्ट, सोभा सिंह यादगारी चित्रकार सोसायटी, तर्कशील सोसायटी, क्रिश्चियन सोसायटी के अलावा विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के अध्यापक, विद्यार्थी, अभिभावक समेत भारी संख्या में जनसाधारण शामिल हुए।

सिटीजंस फॉर पीस एंड जस्टिस फोरम के आह्वान पर 3 किमी. लंबे काफिले में संस्थाएं और स्कूल-कॉलेज भी शामिल हुए।

बठिंडा में दो साल में दुष्कर्म के 106 मामले सामने आए

29 दिसंबर 2017

तलवंडी साबो के गांव त्योणा पूजारिया की एक 14 साल की दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया, जिसमें बच्ची गर्भवती हो गई थी।

13 फरवरी 18

मौड़ पुलिस ने 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपों में 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मौन क्यों... युवा लड़कियों ने मुंह पर ताला लगा सरकार से अपनी चुप तोड़ने की अपील की।

गुस्से में यूथ... कैंडल मार्च में युवा लड़कियों में सबसे ज्यादा गुस्सा देखने को मिला।

16 मार्च 2018

थाना रामां के गांव मल्ल वाला में एक किसान द्वारा 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि आरोपी फरार हो गया था।

यह भी एक तथ्य

बठिंडा में 1 जनवरी से दिसंबर 2016 तक रेप के 49 और 1 जनवरी 17 से 15 जनवरी 18 तक 54 दुष्कर्म के मामले सामने आए।

यह जरूरी| जिले में कई ऐसे मामले सामने आए पर किसी ने आवाज नहीं उठाई। सभी को इस जघन्य अपराध के खिलाफ एकजुट होना होगा।

दूसरा... विवाहिता ने की खुदकुशी

दहेज के लिए पति और सास करते थे प्रताड़ित

बठिंडा |नंदगढ़ के गांव लूलबाई की एक विवाहिता गगनदीप कौर (24) ने सोमवार शाम को ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति हरविंदर सिंह व उसकी मां रानी कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसआई गम्दूर सिंह ने बताया कि सुखप्रीत कौर निवासी गांव राजपुरा ने कंप्लेंट दी है कि ढाई साल पहले उसकी बेटी गगनदीप कौर की शादी हरविंदर सिंह के साथ हुई थी। उसके पति और सास दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दोनों परिवारों में कई पंचायतें भी हुईं। सोमवार शाम को उसके दामाद हरविंदर ने फोन करके कहा कि वह गगनदीप कौर दरवाजा नहीं खोल रही है। रिश्तेदारों को साथ दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर पंखे से चुन्नी के सहारे गगनदीप की लाश लटक रही थी।

तीसरा... स्टूडेंट से मोबइल छीना

10 दिन में तीसरी छात्रा से झपटमारी की घटना

पुलिस को मामले की जानकारी देती पीड़ित स्टूडेंट।

बठिंडा। शहर में झपटमार की वारदातें बढ़ती जा रही है। 10 दिन में सरकारी राजिंदरा काॅलेज के पास से मोबाइल झपटने की दो वारदातें हो चुकी है। मंगलवार दोपहर को काॅलेज से घर लौट रही स्टूडेंट से झपटमार मोबाइल झपटकर फरार हो गए। छात्रा खुशी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह काॅलेज से छुट्टी होने के बाद पैदल घर पुराना थाना की तरफ जा रही थी। मिनी सचिवालय रोड के समीप पहुंची, तो बाइक सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। झपटमार की सूचना मिलने पर पीसीआर व बस स्टैंड चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से झपटमारों की पहचान करने की कोशिश करेगी।

खबरें और भी हैं...