दलित मजदूरों का 10 दिवसीय आंदोलन 1 मई से
बठिंडा| दलित दास्तां विरोधी आंदोलन की ओर से मजदूरों द्वारा की जा रही खुदकुशियों, कर्ज तथा मनरेगा के मुद्दों को लेकर 1 मई से पंजाब भर में रोष मार्च किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि पंजाब में हरित क्रांति के बाद से ही किसान तथा मजदूरों ने खुदकुशियों का रास्ता अपनाया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के मसलों को लेकर जागरूकता फैलाने तथा मजदूरों के पक्ष में नीतियां बनवाने के लिए 1 मई से मजदूर दिवस के अवसर पर बठिंडा से रोष मार्च की शुरूआत की जाएगी। उक्त मार्च 10 दिनों तक बठिंडा के ग्रामीण इलाकों में किया जाएगा।