शिक्षा व खेल में पिछड़ा पंजाब, सरकार को देना चाहिए ध्यान : बलवीर सिंह
आम आदमी पार्टी की कनवेंशन में शामिल पदाधिकारी व वालंटियर
बठिंडा| आम आदमी पार्टी ने बठिंडा में अपनी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से मंगलवार को टीचर्स होम में बैठक की। जिला प्रधान नवदीप जीदा की अगुवाई में हुई बैठक में प्रदेश प्रधान बलवीर सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी पंजाब के सभी जिलों में कार्यालय बनाएगी और लोगों को लोक भलाई स्कीमों के बारे में समुचित जानकारी देगी। बठिंडा देहाती की विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने कहा कि पंजाब शिक्षा व खेल में बुरी तरह से पिछड़ चुका है, सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर अनिल ठाकुर, नवदीप जीदा, नील गर्ग, गुरदित्त सेखों, जरनैल सिंह, अमृत अग्रवाल, हरप्रीत जटाना आदि उपस्थित रहे।