टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट के पहले सेमेस्टर में डिंकी प्रथम
बठिंडा| पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से घोषित बैचलर आफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट के पहले सेमेस्टर, बीएससी मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग 5वें सेमेस्टर तथा बीएससी नान मेडिकल चौथे सेमेस्टर के नतीजे में बाबा फरीद कॉलेज का प्रदर्शन सराहनीय रहा। बैचलर आफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट पहले सेमेस्टर में डिंकी 82.4 प्रतिशत ने पहला जबकि सुखप्रीत कौर 81.6 प्रतिशत दूसरे स्थान पर रही। बीएससी मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग 5वें सेमेस्टर में शुभरणा चांद ने 81.6 प्रतिशत अंक हासिल करके कॉलेज में पहला स्थान लिया। वहीं बीएससी नान मेडिकल चौथे समेस्टर में हरमनदीप कौर ने 87.2 प्रतिशत, मनदीप कौर ने 85.92 प्रतिशत व पवनीत कौर ने 84.88 प्रतिशत अंकों से क्रमश: फ़र्स्ट, सेकंड और थर्ड पोजिशन हासिल की। कॉलेज के 11 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से ज्यादा अंकों से पास हुए।