गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी की टंकी लगाई
बठिंडा| शहीद जरनैल सिंह सोसायटी की तरफ से मंगलवार को शहीद जरनैल सिंह चौक नजदीक मुल्तानियां ओवरब्रिज पर ठंडे पानी की सेवा शुरू की गई। सोसायटी प्रधान अवतार सिंह गोगा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गर्मी के मौसम को देखते हुए राहगीरों के लिए ठंडे पानी की टंकी लगाई जाएगी। सोसायटी ने जय शक्ति मेडिकल एजेंसी व जयपुर ज्वेलर के सहयोग से पहली पानी की टंकी लगाई है।