पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मेहनत राख... कोठे अमरपुरा में 8 एकड़ फसल और 14 एकड़ गेहूं की नाड़ को लगी आग

मेहनत राख... कोठे अमरपुरा में 8 एकड़ फसल और 14 एकड़ गेहूं की नाड़ को लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| गेहूं की कटाई का काम शुरू होते ही खेतों में आग लगने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को कोठे अमरपुरा के रिहायशी एरिया में खेतों में खड़ी फसल को आग लग गई, जिससे 8 एकड़ में गेहूं की फसल और 14 एकड़ में नाड़ जल कर राख हो गई। आग बुझाने के लिए 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ एक एनएफएल व एक थर्मल की गाड़ी को बुलाया गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान किसानों के अलावा आसपास के लोगों ने भी सहयोग दिया। जबकि रिहायशी एरिया में आग लगने के कारण लोग घरों से बाहर आ गए। वहीं आग से धुंआ इतना ज्यादा हो गया कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था।

कारण : बिजली तारों में स्पार्किंग

आग लगने के कारण लखवीर सिंह की 2 एकड़, लाभ सिंह की 3 एकड़ व हरपाल सिंह की 3 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण बिजली की तारों में स्पार्किंग बताया जा रहा है।

पावर कारपोरेशन जिम्मेदार : किसान

पीड़ित किसानों ने आरोप लगाया है कि उनकी फसल के हुए नुकसान के लिए पंजाब राज पावर कारपोरेशन जिम्मेदार है। उन्होंने सरकार से नुकसान हुई फसल के मुआवजे की मांग की।

पता करवाया जाएगा कारण

आग लगने के मामले में पावरकॉम के एक्सईएन गगनदीप सिंगला ने बताया कि आग किस कारण लगी है इसका पता करवाया जाएगा, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

35 हजार प्रति एकड़ मिले मुआवजा

किसान संगठनों के आंदोलन के बाद सरकार ने मुआवजा राशि 5 हजार प्रति एकड़ से बढ़ा8 हजार की थी, जो बहुत कम है। कम से कम 35 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए। शिंगारा सिंह मान, भाकियू।

खबरें और भी हैं...