28 अप्रैल को लोक एकता मार्च में नौजवान भारत सभा ने शामिल होने का किया ऐलान
बठिंडा| नौजवान भारत सभा ने दलित और जबर विरोधी मुहिम कमेटी की ओर से 28 अप्रैल को निकाले जा रहे लोक एकता मार्च में शामिल होने का ऐलान किया है। प्रांतीय कमेटी मेंबर अश्विनी घुद्दा व जिला नेता सर्बजीत सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों तथा भाजपा की इच्छाओं के तहत दलितों को सुरक्षा कानूनों को खत्म करने पर जोर लगाया जा रहा है। रिजर्वेशन विरोधी माहौल भड़का कर दलित और जनरल वर्ग में खूनी जंग करवाने के षडयंत्र रचे जा रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई कि एससी एसटी एक्ट को कमजोर करने व आरक्षण विरोधी माहौल बनाने की कार्यवाही को रोका जाए। आरक्षण की नीति जारी रखी जाए, जमीनों की पुन: वितरण करके दलितों समेत सभी ग्रामीण श्रमिकों की जमीनी कमी पूरी की जाए।