पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • पूर्व पार्षद शिवजी राम शिअद के सदस्य नहीं : सिंगला

पूर्व पार्षद शिवजी राम शिअद के सदस्य नहीं : सिंगला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| पूर्व सीपीएस और वरिष्ठ अकाली नेता सरूप चंद सिंगला ने कहा है कि पूर्व पार्षद शिवजी राम का शिअद से संबंध नहीं। उन्होंने दावा किया कि शिवजी राम जब पहली बार पार्षद बने थे तो उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर ही चुनाव लड़ा था। इसके बाद पिछले चुनाव के समय वह शिअद में शामिल हो गए थे। मगर चुनाव के कुछ समय बाद वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में शिवजी राम का शिअद से कोई संबंध नहीं है। ध्यान रहे कि पूर्व पार्षद शिवजी राम पर लाल सिंह बस्ती के पूर्व आप नेता ने पूंजीपति होते हुए भी नीले आटा दाल कार्ड बनाकर योजना का फायदा लेने की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने उन पर केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...