पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • पेट्रोल पंप से पिस्तौल के बल पर लूटे 45 हजार, अज्ञात पर केस

पेट्रोल पंप से पिस्तौल के बल पर लूटे 45 हजार, अज्ञात पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | चार अज्ञात बदमाश सोमवार की आधी रात को गांव चनारथल में एक पेट्रोल पंप के कारिंदे से पिस्तौल दिखाकर 45 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। थाना कोटफत्ता पुलिस ने पंप मालिक की शिकायत पर 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर जांच कर रही है। हालांकि 2 दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस को शिकायत देकर चरणजीत सिंह निवासी गांव गहरी बारा सिंह ने बताया कि गांव चनारथल में चरणदास ऑटो फ्यूल्स के नाम से उसका पेट्रोल पंप है। सोमवार रात को दो मोटरसाइकिलों पर 4 अज्ञात पेट्रोल डलवाने अाए। इस दौरान उन्होंने पंप के सेल्जमैन राजिंदर कुमार पर पिस्तौल तानकर 25 हजार रुपए और पंप की अलमारी से 20 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गए। एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने पेट्रोल डलवाने के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया है।

खबरें और भी हैं...