पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • 45 मैंबरी कमेटी में शामिल बठिंडा का परमजीत गिरफ्तार

45 मैंबरी कमेटी में शामिल बठिंडा का परमजीत गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला | 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा का आरोपी बठिंडा निवासी परमजीत को डेरा सच्चा सौदा सिरसा के पास से पकड़ा लिया गया है, लेकिन पुलिस अभी तक आदित्य इंसा को नहीं पकड़ पाई है। हरियाणा पुलिस की एसआईटी की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि इस दंगे की प्लानिंग डेरा सच्चा सौदा सिरसा में बनी थी, जिसमें 45 मेंबरी कमेटी के मेंबरों की मीटिंग हुई थी। इसी मीटिंग में आरोपी बठिंडा निवासी परमजीत भी शामिल था। असल में एसआईटी आदित्य की तलाश में ही डेरा सच्चा सौदा सिरसा में गई थी वहां कुछ इनपुट हासिल हुए थे जिसके चलते एसआईटी यहां डेरे में गई थी। यहां एसआईटी को परमजीत सिंह के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं, बुधवार को उसे पंचकूला कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

खबरें और भी हैं...