पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • अल्पसंख्यक लोगों के विकास के लिए होंगे प्रयास : मनजीत

अल्पसंख्यक लोगों के विकास के लिए होंगे प्रयास : मनजीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कमीशन के सदस्य मनजीत सिंह राय ने वीरवार को जिला प्रशासन बठिंडा के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से अल्पसंख्यक वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। वहीं कड़ी हिदायतें देते कहा कि जो भी फंड अल्पसंख्यक वर्ग के लिए जारी किए गए हैं, उनका उपयोगिता सर्टिफिकेट संबंधित दफ्तर में जमा करवाना बेहद जरूरी समझा जाए। उन्होंने कहा कि सिख, मुसलमान, ईसाई आदि अन्य अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को वजीफा समय पर दिए जाएं ताकि नौजवानों को विकास के अवसर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक लोगों के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विभिन्न विभागों तथा लीड बैंक को हिदायत दी कि अल्पसंख्यक वर्ग वाले नौजवानों स्वरोजगार के लिए कर्ज मांगें, उन्हें पहल दी जाए।

खबरें और भी हैं...