बठिंडा| थाना तलवंडी साबो पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए लेकर जमीन की रजिस्ट्री न कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गांव तुंगवाली निवासी नछतर सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी मंगा सिंह निवासी गांव सीगो ने जमीन का सौदा किया था। जिसमें डेढ़ लाख रुपए बयाना जमा करा दिया। जमीन की रजिस्ट्री के लिए 22 अक्टूबर 2017 का दिन तय था। मगर आरोपित ने उस दिन रजिस्ट्री कराने से इंकार कर उसके साथ धोखाधड़ी की।